19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / देवरिया के बाद अब इन जिलों में आश्रय गृहों की होगी जांच, इन बातों का रखा जाएगा ध्यान

देवरिया के बाद अब इन जिलों में आश्रय गृहों की होगी जांच, इन बातों का रखा जाएगा ध्यान

देवरिया आश्रय गृह कांड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 7 Aug 2018, 6:45 AM IST

Rape

Rape

देवरिया में बालिका आश्रय गृह में देह व्यापार कराने व प्रताड़ना का मामला सामने आने के बाद यूपी सरकार और प्रशासन सकते में है। बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद यूपी के देवरिया में मामला प्रकाश आते ही जिलों में संचालित बालिका आश्रय गृहों या अनाथालयों की जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद गोरखपुर मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के डीएम से उनके जिले में संचालित हो रहे सभी प्रकार के आश्रमों की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

कमिश्नर के आदेश के बाद गोरखपुर डीएम के. विजेंद्र पांडियन ने जिले में संचालित हो रहे आठ आश्रय गृहों की जांच रिपोर्ट के लिए तीन उप जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासन आठ बिंदुओं पर इन आश्रय गृहों की जांच करेगा। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया जाएगा कि आश्रय गृहों में कितने बच्चे-बच्चियां-वृद्ध रहते हैं। वहां कर्मचारियों की संख्या क्या है। स्वास्थ्य व चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा, सुरक्षा, भोजन, कौशल विकास व अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों की क्या स्थिति है। जिला प्रशासन द्वारा नामित किए गए अधिकारी वहां रहने वाले लोगों-बच्चों से भी बातचीत करेंगे। हकीकत उनसे भी जानेंगे। खुद भी अपने तरीके से जांच-पड़ताल करेंगे कि सबकुछ ठीकठाक तो है। कहीं अचानक से तो सब ठीक नहीं किया गया है। हकीकत उनसे भी जानेंगे। खुद भी अपने तरीके से जांच-पड़ताल करेंगे कि सबकुछ ठीकठाक तो है। कहीं अचानक से तो सब ठीक नहीं किया गया है।

गोरखपुर में इन संस्थाओं की होगी जांच


संस्था का नाम संस्था अधीक्षक

1- खुला आश्रय गृह, पादरी बाजार (छोटे बच्चों के लिए) - फादर जोबी


2- एशियन सहयोगी संस्था, गीता वाटिका - रवि साईमन


3- स्नेहालय शिशु गृह, पादरी बाजार - फादर जेशन


4- प्रतिक्षा आश्रय गृह, खोराबार (बालिका) - सिरिन


5- प्रोविडेंस होम, गुलहरिया बाजार (0-10 वर्ष) - जोशी


6- प्रोविडेंस होम, गलुहरिया बाजार (10-18 बालिका) - जोशी


7- सरस्वती शिशु गृह, गगहा - मंशा यादव


8- आसरा, विशेष स्कूल, कैंपियरगंज - फादर बिजू