
... because of this suspicion she took her life
गोरखपुर। पुलिस ने हत्या के एक मामले के आरोपी पंद्रह हजार के इनामिया शातिर को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पहले हत्या के एक मामले में वह आरोपी था। मजदूरी मांगने पर आरोपी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मजदूर की हत्या कर दी थी।
बेलीपार के चेरिया गांव के रहने वाले कमलेश चौधरी व उसके भाई कृष्णमोहन चौधरी गांव के ही संतराज यादव आदि के ठेकेदारी में विशाखापत्तनम में पेंटिंग व पुताई का काम करते थे। मृतक व उसके भाई का करीब दो लाख रुपया मजदूरी का बकाया था। इसको लेकर ठेकेदार और इन लोगों में कई बार विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार इस लेनदेन को लेकर अभियुक्त संतराज व मृतक को बीच विशाखापत्नम में विवाद व मारपीट हुयी थी। मामला काफी बिगड़ गया था।
बीते दिनों 14 जुलाई को मजदूरी को लेकर हुए विवाद में कमलेश चौधरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस मामले में आधा दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया गया था।
वादिनी जयमंगला देवी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर संतराज यादव, शैलेन्द्र पुत्र रामासंत यादव, रुपेश यादव पुत्र संतराज यादव, बीरू यादव पुत्र संतराज यादव, परशुराम , रामासन्त यादव के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी।
पुलिस ने मामले में धारा 34, 120बी 302 भादवि के तहत केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर रामासंत व उसका बेटा शैलेन्द्र यादव, मुख्य अभियुक्त रुपेश यादव पुत्र संतराज यादव पूर्व से ही जेल में निरुद्ध है। जबकि घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रुपेश यादव का चाचा 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश परसुराम यादव को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इन सभी अभियुक्तों का गांव व आस-पास के क्षेत्रों में भय व आतंक है ।
इन्होंने की गिरफ्तारी
1-एसएचओ राजेश कुमार थाना बेलीपार, गोरखपुर।
2-उ.नि. देवीशंकर पाण्डेय थाना बेलीपार, गोरखपुर।
3-का.विनय कुमार यादव थाना बेलीपार, गोरखपुर ।
4-का.अरविन्द प्रसाद थाना बेलीपार, गोरखपुर ।
Published on:
22 Jul 2018 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
