
बाइक चोर गैंग
गोरखपुर पुलिस को बाइक लिफ्टरों के एक बड़े गिरोह को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। सहजनवां क्षेत्र के एक होटल के पास पकड़े गए बाइक लिफ्टर की निशानदेही पर आधा दर्जन बाइक बरामद की गई है।
पुलिस को सहजनवां क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ एक चोर के होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने दाना पानी होटल के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसके पास बाइक के कागजात पूछने पर नहीं मिले। जांच पड़ताल में पता चला कि बाइक चोरी की है। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। गिरफ्तार लिफ्टर से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वे लोग चोरी की बाइक के बड़े रैकेट से जुड़े हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोर की निशानदेही पर आधा दर्जन बाइक बरामद किया। उसने बताया कि वे लोग अपने साथियों संग चिंहित जगह से बाइक उड़ाते हैं। सबसे पहले उसे सुरक्षित जगह पहुंचाते हैं। यहां सबसे पहला काम वे लोग करते हैं कि बाइक का नंबर प्लेट बदल देते हैं। डुप्लीकेट नंबर पर चोरी की बाइक को बेची जाती है। कागजात भी नए डुप्लीकेट नंबर पर ही बनवा लिए जाते थे। खरीदने वाला समझ नहीं पाता था कि बाइक चोरी की है।
पुलिस के अनुसार चोरी की बाइक को अभियुक्त घर पर ही रखता था। आरोपी पर कई केस पहले से भी दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सहजनवां थाने में आईपीसी की धारा 379, 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इसकी हुई गिरफ्तारी
1-सिराज उर्फ गोलू पुत्र हरिद्वार साहनी, निवासी भगवानपुर थाना पीपीगंज।
’अभियुक्त के पास से बरामदगी का विवरण’
1-01 सुपर स्पलेन्डर मोटरसाईकिल चोरी की।
2-03 हीरो स्पलेन्डर मोटरसाईकिल चोरी की।
3-01 सीडी डिलक्स मोटरसाईकिल चोरी की।
4-01 होण्डा शाईन मोटरसाईकिल चोरी की।
पूर्व में भी दर्ज हैं कई केस
1 237/14 379,411 भा0द0वि0 पीपीगंज गोरखपुर
2 135/17 110 जी सीआरपीसी पीपीगंज गोरखपुर
Updated on:
11 Oct 2018, 1:25 PM IST
Published on:
11 Oct 2018, 1:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.