6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी ने विकास का जो बगीचा लगाया है उसे माली बनकर सींचता रहूंगाः उपेंद्र दत्त शुक्ल

राजनीतिक संघर्षों के बाद योगी आदित्यनाथ द्वारा मुझे आशीर्वाद मिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 21 Feb 2018, 9:39 AM IST

bjp

बीजेपी

गोरखपुर। पर्चा दाखिला के दौरान आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विकास का जो बगीचा लगाया है उसे मैं माली बनकर सींचता रहूंगा। अपने विधायको, जनप्रतिनिधियों, संगठन के निर्देशन में 24 घंटे जनता को समर्पित रहूंगा। 27 वर्षों की यात्रा के बाद राजनीतिक संघर्षों के बाद योगी आदित्यनाथ द्वारा मुझे आशीर्वाद मिला है मैं इस पर खरा उतरूंगा।
गोरखपुर क्लब में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि मैं बरसों से आपका साथी हूं। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए लाठियां खाई है। मैं 1980 में जब पार्टी गठित हुई तो अपने गांव का भाजपा का एकलौता कार्यकरता था। मुझे कल्पना नहीं था कि मुझे उम्मीदवार बनाया जाएगा। मैंने कोई दावेदारी नहीं पेश की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव आप सभी कार्यकर्ता लड़ेंगे। यह गोरखपुर का चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव में न केवल उत्तर प्रदेश के 80 सीटों को बल्कि भारत के भावी राजनीति का भी निर्धारण करेगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा गोरखपुर का यह लोकसभा का सीट अति विशिष्ट सीट है योगी आदित्यनाथ के बाद उपेंद्र दत्त शुक्ल जैसा ही प्रत्याशी यहां का सांसद होना चाहिए इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का और दायित्व बढ़ जाता है कि इनको भारी मतों से संसद में भेजें। दशकों से उपेंद्र दत्त शुक्ल कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं आज हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम जनता के बीच में जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगे।
कैबिनेट मंत्री व गोरखपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन से ही सरकार बनते है। संगठन के ही व्यक्ति को गोरखपुर से देश के सबसे बड़े पंचायत में भेजना है। उपेंद्र दत्त शुक्ल संगठन के व्यक्ति के उदाहरण हैं इन्हें कभी टिकट की चिंता नहीं थी। यह गोरखपुर का सौभाग्य है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। पूरे देश से सपा बसपा कांग्रेस समाप्त हो गई है कार्यकर्ताओं के बल पर ही कार्य होता है।
चुनाव के प्रभारी व प्रदेश के मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि बूथ समितियों का सम्मेलन 26 और 27 फरवरी को सभी पांच विधानसभाओं में होंगे जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।
राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि उपेंद्र दत्त शुक्ल संघर्षों के महानायक हैं। इनके जैसे लोगों ने हम जैसे कार्यकर्ताओं को उंगली पकड़कर राजनीतिक सिखाई है। आज उनका अवसर है हम उन्हें भरपूर समर्थन दें। उत्तर प्रदेश के अंदर कानून का राज्य स्थापित हुआ है यह उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। समाजवादी पार्टी के पास कार्यकर्ता ही नहीं है चुनाव लड़ने के लिए इसीलिए उधार का प्रत्याशी उन्होंने दूसरी पार्टी से लिया है।
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कार्यकर्ता के सम्मान के लिए इन्होंने सदैव लड़ाई लड़ी है इसका निश्चित रूप से श्रेय उन्हें मिलेगा ।
सभा को पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडे, सांसद जगदंबिका पाल, रविंद्र कुशवाहा और शरद त्रिपाठी क्षेत्र के प्रभारी वा राष्ट्रीय सचिव रामेश्वर चैरसिया कमलेश पासवान, विधायक महेंद्र पाल सिंह ,डॉ राधामोहन दास अग्रवाल विपिन सिंह ,सतीश द्विवेदी पवन केडिया रवि शंकर सोनकर,राघवेंद्र प्रताप सिंह विमलेश पासवान महेंद्र यादव प्रेम सागर पटेल ,शीतल पांडे ,आनंद शुक्ला अजय सिंह ,रामानंद बौद्ध ,संतराज यादव ने भी संबोधित। सभा में सांसद पंकज चैधरी, विधायक श्रीराम चैहान, त्रयंम्ब नाथ ?थ त्रिपाठी, कामेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, विधायक संत प्रसाद बेलदार, अरुण शुक्ला, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ला, विधायक संगीता यादव, सीपी शुक्ला, जन्मेजय सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, काली प्रसाद, शिव कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।