गोरखपुर मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभाव वाला क्षेत्र है। मंडल के चार जिलों गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज में लोकसभा की छह सीटें हैं। इसमें गोरखपुर में दो लोकसभा सीट गोरखपुर और बांसगांव है। देवरिया जिले में भी दो लोकसभा सीटें हैं। यहां देवरिया व सलेमपुर लोकसभा सीट है। कुशीनगर जिले में एक लोकसभा सीट है जबकि महराजगंज जिले में भी एक ही लोकसभा सीट है। इसी तरह बस्ती मंडल में तीन लोकसभा सीट है। बस्ती में एक, डुमरियागंज और सन्तकबीरनगर।