1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने दी इस नेता को बड़ी जिम्मेदारी, इस तरह हुआ स्वागत

भाजपा में संगठनात्मक बदलाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 16 Sep 2018, 1:20 AM IST

Upendra dutt shukla

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने दी इस नेता को बड़ी जिम्मेदारी, इस तरह हुआ स्वागत

यूपी बीजेपी के नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल का गोरखपुर में जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लाद दिया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्रीय कार्यालय पर स्वागत सभा का भी आयोजन किया गया।
सहजनवां-सीहापार में पूर्व विधायक राजेन्द्र उर्फ ब्रजेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजियावन मौर्य, राजीव तिवारी, रवीन्द्र तिवारी, परशुराम शुक्ला, ब्लाक प्रमुख राम प्रकाश शुक्ला, आरडी सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, अमित पांडेय ग्राम प्रधान, रोडवेज अनुबंधित संघ के अध्यक्ष विनोद पांडेय, उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, समाजसेवी हरिहर पांडेय, प्रभाकर द्विवेदी आदि ने स्वागत किया।
नौसड चैराहे पर गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, पूर्व सभासद रामभवन निषाद, पार्षद गोली सिंह, राही सिंह, मुकुन्द पांडेय, सतीश तिवारी, रामेश्वर कश्यप, संजय पांडेय, ग्राम प्रधान राकेन्द्र द्विवेदी, आनंद मिश्रा, मोनू दुबे ने ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया।
ट्रांसपोर्ट नगर चैराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय, विश्वास तिवारी, सौरभ तिवारी, मुकेश सिंह, रितेश सिंह, गौरव शुक्ला, अंकित मिश्रा, संजीव नायक, मंगल तिवारी, अली खां ने स्वागत किया तो दुर्गाबाड़ी चैराहे पर महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया।
क्षेत्रीय कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा तिलक लगा कर स्वागत किया गया।
कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेन्द्र दत्त शुक्ला ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा कर मेरी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है। यह जिम्मेदारी देकर नेतृत्व ने आम कार्यकर्ता का सम्मान किया है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर के लोगों को पदाधिकारी बनाकर शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का मनोबल उंचा करने का काम किया है। उपेन्द्र दत्त शुक्ला का सम्पूर्ण जीवन जनता और कार्यकर्ताओं के हितों के संघर्ष में व्यतीत हुआ है।
स्वागत करने वालों में प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुप्पदंत जैन, पूर्व महापौर डाॅ. सत्या पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, डाॅ. विभ्राट चंद कौशिक, ऋषि तिवारी, देवेंद्र पाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता, अस्मिता चंद आदि शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश