दरअसल गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के हेमछापार गांव में एक शादी के दौरान दूल्हा उस समय बेहोश होकर गिर पड़ा, जब परछावन की रस्म चल रही थी। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और वधु पक्ष ने वर पक्ष से दहेज की रकम वापस कर बारात वापस ले जाने को कह दिया। पहले गांव के लोगों द्वारा और उसके बाद थाने में दोनों पक्षों को बातकर मामले का हल निकालने की बुजुर्गों ने कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष अड़े रहे।