7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के गढ़ की इन दो लोकसभा सीटों पर ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने की दावेदारी, मुश्किल में भाजपा के दो कद्दावर नेता

गोरखपुर मंडल में दो विधानसभा सीटों पर भारतीय समाज पार्टी ने जीत दर्ज की है

2 min read
Google source verification
OP Rajbhar and Yogi adityanath

CM Yogi Adityanath and Om Prakash Rajbhar

यूपी में बीजेपी विपक्षी महागठबंधन से अधिक परेशान अपने सहयोगी दलों से है। सहयोगी दल भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आए दिन आ रहे बयान बीजेपी को पशोपेश में डाल दे रहा। लोकसभा चुनाव की दुदुंभी बजने के पहले ही भासपा ने गोरखपुर मंडल की कई लोकसभा सीटों पर दावेदारी जता दी है। बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण दोनों सीटों पर सहयोगी दल की दावेदारी से बचने के लिए आला पदाधिकारी मंथन भी कर रहे।

गोरखपुर मंडल में छह लोकसभा सीट

गोरखपुर मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभाव वाला क्षेत्र है। मंडल के चार जिलों गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज में लोकसभा की छह सीटें हैं। इसमें गोरखपुर में दो लोकसभा सीट गोरखपुर और बांसगांव है। देवरिया जिले में भी दो लोकसभा सीटें हैं। यहां देवरिया व सलेमपुर लोकसभा सीट है। कुशीनगर जिले में एक लोकसभा सीट है जबकि महराजगंज जिले में भी एक ही लोकसभा सीट है।

2014 में भाजपा की झोली में सभी छह लोकसभा सीट

गोरखपुर मंडल में 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया था। मंडल की सभी छह सीटों पर बीजेपी ने जीत का परचम फहराया था। गोरखपुर से सांसद के रूप में योगी आदित्यनाथ पांचवीं बार संसद पहुंचे थे जबकि भाजपा के कमलेश पासवान बांसगांव से दूसरी बार लोकसभा पहुंचे थे। देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता कलराज मिश्र भारी मतों से चुनाव जीते जबकि खांटी समाजवादी हरिकेवल के सुपुत्र रविंद्र कुशवाहा बीजेपी की टिकट पर सलेमपुर से सांसद बने। कुशीनगर लोकसभा सीट से सांसद के रूप में राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू चुनाव जीते। राजेश पांडेय ने कांग्रेस सरकार के तत्कालीन गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह को शिकस्त दी थी। महराजगंज से सांसद के रूप में बीजेपी के पंकज चैधरी ने जीत हासिल की थी।

इन दो सीटों पर भारतीय समाज पार्टी जता रही है दावेदारी

भाजपा से गठबंधन के बाद ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने विधानसभा में चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें कुशीनगर के रामकोला सुरक्षित व सिद्धार्थनगर की एक सीट भी शामिल थी। लोकसभा चुनाव में भी ओम प्रकाश राजभर अपनी इस सफलता को भुनाने के लिए दो लोकसभा सीटों पर दावेदारी जता रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर ने मंडल की सुरक्षित सीट बांसगांव व कुशीनगर की सीट पर अपनी दावेदारी जतायी है। भासपा का तर्क है कि दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सजातीय वोटरों की संख्या काफी अधिक है। समीकरण पूरी तरह उनकी पार्टी के पक्ष में है। पार्टी के लोगों का कहना है कि बांसगांव लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर जिला, बलिया जिला व देवरिया जिले में पड़ता है। तीनों जिलों में उनकी पार्टी का प्रभाव और वोटर है। जबकि कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के रामकोला विधानसभा में उनका अपना विधायक है। खड्डा व पडरौना विधानसभा क्षेत्रों में राजभर समाज का अच्छा खासा प्रभाव है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग