
गोरखपुर। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने मेरठ के मेडिकल काॅलेज में पुरातन छात्रों के सिल्वर जुबली समारोह में रशियन डांसर्स से डांस करवाए जाने के मामले को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वह बेहद खेद का विशय है। इसके जांच के लिए कमेटी गठन कर दिया गया है। तीन दिन में कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी।
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा व तकनीकी शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन में भाग लेने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
बता दें कि मेरठ मेडिकल 1कॉलेज के 1992 बैच के छात्रों का पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ था। आरोप है कि दो दिन के इस प्रोग्राम में डॉक्टर्स द्वारा अस्पताल के भीतर ही रशियन डांसर से डांस करवाया गया। शराब और खाने-पीने का सामान मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस में लाया गया। मेडिकल कॉलेज के भीतर ही बने काउंटर पर उन्हें सर्व किया गया।