1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूख से मुसहरों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा, भूख से…

टीबी का उपचार हुआ कि नहीं इसकी जांच कराई जा रही, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 17 Sep 2018, 5:40 PM IST

starvation

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो को दी यह सलाह, जानकार रह जाएंगे हैरान

कुशीनगर में भूख से हुई दो मुसहरों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर में भूख से कोई मौत नहीं हुई। दोनों मौतें टीबी की वजह से हुई है। मरने वालों के यहां खाद्यान्न की कमी नहीं थी।
मुख्यमंत्री सोमवार को गोरखपुर में थे। मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों मुसहरों की मौतें भूख से नहीं बल्कि टीबी से हुई। मरने वालों के यहां खाद्यान की कमी नहीं थी। हालांकि, सीएम योगी ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच इस बात की कराई जा रही है कि मरने वालों को टीबी का उपचार मिला था कि नहीं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार में मुसहर और वनटांगिया के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। हमने ही इन वंचित लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

मायावती को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी नसीहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती को नसीहत देते हुए कहा कि बुद्धिमान और होशियार लोगों के लिए यह आवश्यक होता है कि ठोकर बार-बार खाने की बजाए ठोकर अगर किसी को लगता हुआ देखते हैं तो उससे सबक सीख लेना चाहिए। समझने के लिए जरूरी नहीं कि बार-बार ठोकर खाई जाए। सपा-बसपा के गठबंधन पर उन्होंने प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में जो गठबंधन किसलिए हो रहा है यह हर कोई जानता है। प्रदेश में अवसरवादी राजनीति से अस्थिरता आएगी, भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने वाले सक्रिय हो जाएंगे। कहा कि इनकी मंशा भारत के विकास को रोकने की है, जो कभी सफल नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत किया। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय (महिला) तथा जिला चिकित्सालय पुरूष के इंसेफलाईटिस वार्ड (पी.आईसी.यू.) का विस्तृत निरीक्षण किया तथा प्रत्येक वार्डो में जाकर मरीजो की कुशल क्षेम, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की निगरानी/उपस्थिति आदि की विधिवत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वार्ड में मरीजों को फल/मिष्ठान भी वितरित किये।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने चन्द्रलोक कुष्ठाश्रम में जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया।
फिर मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा मंदिर (जटाशंकर) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा विधिवत पूजा अर्चन किया। उन्होंने विश्वकर्मा जयन्ती के उपलक्ष्य में अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए बताया कि आज प्रदेश के लगभग 2 लाख से उपर संस्थाओं में विश्वकर्मा जयन्ती कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। प्रदेश सरकार विश्वकर्मा समाज के उत्थान हेतु संचालित योजना के तहत हर गांव हर कस्बा में टेªनिंग, टूल किट्स एंव अन्य उपकरण उपलब्ध होगा।
इस दौरान नगर विधायक राधामोहन दास अग्रवाल, विधायक ग्रामीण विपिन सिंह, मेयर सीता राम जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलथ माथुर आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश