7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राप्ती नदी पर बने बढ़या ठाठर पुल का लोकार्पण, दो जिलों के सैकड़ों गांवों का आवागमन होगा सुगम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर व संतकबीरनगर जिलों की 14 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 3 Dec 2019, 11:53 PM IST

राप्ती नदी पर बने बढ़या ठाठर पुल का लोकार्पण, दो जिलों के सैकड़ों गांवों का आवागमन होगा सुगम

राप्ती नदी पर बने बढ़या ठाठर पुल का लोकार्पण, दो जिलों के सैकड़ों गांवों का आवागमन होगा सुगम

कैंपियरगंज के बान गांव में बहुप्रतिक्षित पीपीगंज-मेंहदावल मार्ग पर बनने वाले राप्ती नदी के बढ़या ठाठर सेतु का लोकार्पण मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस पुल के बन जाने से दो जिलों के सैकड़ों गांवों का आवागमन सुलभ हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुल के लोकार्पण के साथ साथ गोरखपुर व संतकबीरनगर जिले की 14863.91 लाख की कुल 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 3056.21 लाख की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Read this also: स्वच्छ भारत मिशन में अनियमितताः बारह सौ से अधिक प्रधानों को नोटिस

इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद गोरखपुर व संतकबीरनगर के आस पास के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गयी तथा इस पुल के बन जाने से आस पास के लोगों को काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि विकास की सोच की परिकल्पना वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। विकास का कोई विकल्प नही होता है तथा विकास से ही लोगों के जीवन में बदलाव लाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है, बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक को योजनाओं का लाभ युद्ध स्तर पर पहंुचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा सौभाग्य योजना एंव पंडित दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गांव गांव में बिजली पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को आवास, राशन कार्ड, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। किसानों को उनके फसल तथा गन्ना मूल्य का समय से भुगतान कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश में बन्द पड़े उद्योग पुनः संचालित हो रहे है और 26 वर्षों से बन्द खाद कारखाना अगले वर्ष तक संचालित हो जायेगा जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। एम्स संचालित हो जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित बिहार एंव नेपाल के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनपदों में मेडिकल कालेज का निर्माण भी कराया जा रहा है। सरकार द्वारा 2017 से 2019 तक 15 नये मेडिकल कालेज बन रहे है और इस सत्र में 14 नये मेडिकल कालेजों को स्वीकृति के लिये प्रस्ताव भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेजों में पढ़ने वाले डाक्टरों से बाण्ड भी भरवाया जा रहा है कि वह कम से कम दो वर्षों तक ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दें। उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर जिले के बखिरा व बेल्हर को नगर पंचायत बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गयी, नगर पंचायत बनने से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी तथा जिसके मकान जर्जर है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाभान्वित भी किया जायेगा। प्रदेश की योजना है कि गांव को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया जाये जैसे शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में मिलने वाली सुविधाओं को नगर पंचायत के माध्यम से गांव तक पहुंचा कर लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन लाने का कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से प्रदेश को जोड़ने वाली सड़कों को फोरलेन किया जा रहा है, जिला मुख्यालयों को फोरलेन से जोड़ा जा रहा है तथा पूर्वान्चल एक्सप्रेस वे का प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जा चुका है और युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, इस माह में ही बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का भी शिलान्यास किया जायेगा। नायडा के जेवर में सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।
विधायक कैम्पियरगंज फतेह बहादुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लगातार विकास के लिए कार्य कर रहे है कैम्पियरगंज विधानसभा में करोड़ों की सड़क का शिलान्यास/लोकार्पण करने के साथ ही एक ग्रामीण स्टेडियम, डिग्री कालेज व इंटर कालेज भी प्रदान किये गये है। विधायक मेहदावल राकेश सिंह बघेल तथा सांसद संतकबीरनगर प्रवीण निषाद ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक सहजनवा शीतल पाण्डेय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, चेयरमैन पीपीगंज गंगा प्रसाद जायसवाल, उपेन्द्रदत्त शुक्ल, मण्डलायुक्त गोरखपुर जयन्त नार्लिकर, मण्डलायुक्त बस्ती अनिल सागर, जिलाधिकारी गोरखपुर के. विजयेन्द्र पाण्डियन, जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Read this also: यूपी में बीजेपी विधायक के लेटरपैड पर फर्जी सिग्नेचर कर करोड़ों का ठेका!