विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवाद के नाम पर देश को लूटा गया। उन्होंने कहा कि तीन साल की मोदी सरकार हो या प्रदेश में हमारी सरकार, हमने तय किया है कि हम इस प्रदेश को परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति का अड्डा नहीं बनने देंगे। इस परिवार व जातिवाद के जहर ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। अब राजनीति का केंद्र बिंदू गांव का किसान, नौजवान, महिलाएं व समाज का दबा कुचला होगा। सरकारी योजनाएं इनके उत्थान के लिए बनाई जाएंगी व उनका ईमानदारी से क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार, प्रदेश की पूर्व की सरकार को विकास के लिए पैसा देना चाहती थी लेकिन वह नहीं लेते थे। केंद्र की योजनाओं का पैसा व जनता की खून पसीना की कमाई पूर्व की सरकार अपने विकास में खर्च करती। जनता को लूटने में ही व्यस्त रही। इनके पास कहां से आता है ये पैसा। ये समाजवाद के नाम पर देश को ***** बनाते हैं। परिवार से आगे बढ़ ही नहीं पाते। बहुजन समाज पार्टी तो इनसे एक कदम और आगे बढ़ गई, इसने परिवार को और संकुचित कर दिया और एक व्यक्ति तक सीमित कर दिया।