8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या पर CM योगी का हैरान कर देने वाला बयान, कहा पुलिस ने नहीं किया एनकाउंटर

न इस घटना की पूरी जांच होगी, आवश्यकता पड़ी तो सीबीआई को भी देंगे

2 min read
Google source verification
up news

एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या पर CM योगी का हैरान कर देने वाला बयान, कहा पुलिस ने नहीं किया एनकाउंटर

गोरखपुर. लखनऊ में एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत का मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ की जो घटना है वह एनकाउंटर नहीं है। हम इस घटना की पूरी जांच कराएंगे। प्रथमदृष्टया जो दोषी थे उनको गिरफ्तार किया जा चुका है। जो भी दोषी होगा किसी को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन इस घटना की पूरी जांच होगी, आवश्यकता पड़ी तो सीबीआई को भी देंगे। शनिवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने विवेक तिवारी प्रकरण में अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए: अजय लल्लू

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने लखनऊ की घटना पर दुःख प्रकट करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सदन से लेकर सड़क तक सुशासन का दावा करने वाले योगी आदित्यनाथ को इस पर जवाब देना होगा। जब रक्षक ही भक्षक हो जाये तो आमजनता कैसे सुरक्षित रहेगी। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

पीड़ित परिवार को मिले पांच करोड़ मुआवजा: सपा

सपा के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि लखनऊ में पुलिस द्वारा एक निर्दोष विवेक तिवारी की हत्या हृदयघाती घटना है। आज पुलिस सुरक्षा नहीं भय और भ्रष्टाचार का भाव बन चुकी है। पीड़ित परिवार को न्याय एवं 5 करोड़ रुपए मुआवज़ा दे सरकार। दोषी पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्रवाई एवं जवाब दें मुख्यमंत्री।

क्या है पूरा मामला

बतादें कि विवेक तिवारी एपल कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात वह अपनी महिला सहकर्मी को कार से उसके घर छोड़ने जा रहे थे। गश्त के दौरान एक सिपाही ने कथित तौर पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते विवेक को गोली मार दी, जिससे रात में ही उनकी मौत हो गई। मामले में आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी और उनके एक सहकर्मी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग