28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस के इस पूर्व प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, इस योजना का लाभ बताकर मचाया हड़कंप

गोरखपुर में जनप्रतिनिधियों की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने एजेंडा किया साझा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 13 May 2018, 4:12 PM IST

cm yogi adityanath

cm yogi adityanath

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना केवल बैंक में खाता खुलवाने की योजना नहीं यह पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की योजना है। कांगे्र्रस के एक प्रधानमंत्री कहा करते थे कि 100 रुपये चलता है तो वह लाभार्थी तक केवल 10 रुपया पहुंचता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना से साबित कर दिया कि अगर 100 रुपया चलता है तो 100 रुपया ही लाभार्थी तक पहुंचता है।
गोरखपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। सीएम ने जनप्र्रतिनिधियों से सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान करने के साथ उनकी समस्याओं को भी सुना।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि स्वराज अभियान काफी प्रभावी व सफल रहा। यह आम लोगों, गांव के गरीब-किसान व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मददगार रहा। हमारे जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव रात्रि प्रवास किया। इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा। पिछले एक साल से प्रदेश व चार साल से देश में काफी बदलाव देखने को मिल रहा। विकास परक योजनाओं से गरीब लाभान्वित हो रहे हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। चार साल के मोदी सरकार ने जितना काम किया है वह पिछले पचास साल में सरकारों ने नहीं किया होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक योजना का लाभ उसके पात्र तक पहुंच रहा। सरकार ने जितनी भी योजनाएं चलाई है वह यूनिक है। इन योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक का जीवन स्तर सुधरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने यह अहसास करा दिया है कि परिवर्तन कैसा होता है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए यह बताया कि इन योजनाओं से लोगों को किस तरह लाभ पहुंच रहा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गरीब परिवारों विशेषकर गरीब परिवारों की महिलाओं को धुंए से निजात मिला है। 2019 तक हम हर घर में बिजली सुविधा का लाभ देंगे। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप के तहत एक करोड़ तक का लोन बेरोजगारों को दिया जा रहा। महज 42 रुपये में बीमा योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा। आयुष्मान योजना के तहत पचास लाख लोगों को स्वास्थ्य योजना से लाभ दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव और शहरों के लाखों लोगों को आशियाना मुहैया कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधि गांव-गांव लोगों के बीच जाएं, योजनाओं का लाभ बताएं, उनको यह बताएं कि बिना एक पैसा लिए पात्रों को इन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग