15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में थम नहीं रहा बवाल, मामूली विवाद में दलित की गोली मारकर हत्या

खेत में जानवर चले जाने को लेकर हुआ था विवाद

2 min read
Google source verification
patrika

crime,dispute,police,Charges,shot,ujjain news,shotgun,Trigger,

गोरखपुर। बड़हलगंज क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूख अख्तियार कर लिया। खेत में बोए चरी चराने से मना करने पर विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला मदरहा गांव का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है।
मदरहा गांव में दो परिवारों के बीच काफी लंबे समय से जमीन का विवाद चल आ रहा है। बताया जा रहा कि प्रशासन-तहसील दिवस व थाना दिवस आदि में दर्जनों बाद दोनों पक्ष आए लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया। मंगलवार की सुबह इन्हीं लोगों में विवाद शुरू हुआ। हुआ यह कि रमेश दुबे ने अपनी खेत में पशुओं के खाने वाला चरी बो रखा है। इसी गांव के हरिजन बस्ती में रहने वाले श्यामनंद उर्फ गोबरी के भतीजा संतोष की भैंस का बच्चा उनकी खेत में चला गया। चरी के खेत में पहुंची भैंस को निकालने के लिए संतोष के घर से सुधीर नामक युवक दौड़ा हुआ आया। वह जानवर को खेत से बाहर हांक कर ले जा रहा था कि दूसरे पक्ष से रमेश दुबे पहुंच गए। सुधीर को वह खेत चराने की जुर्म में अपने साथ पकड़कर ले जाने लगे। इसी बीच सुधीर के पक्ष में कुछ लोग आ गए। कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान रमेश दुबे ने अपनी लाइसेंसी से फायर कर दिया। गोली श्यामानंद उर्फ गोबरी के सिर में जा लगी। गोली लगने से गोबरी वहीं जमीन पर ढेर हो गए। खून के फौव्वारे से जमीन लाल हो गई। इस विवाद में रमेश दुबे भी घायल हुए हैं।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर तत्काल सीओ समेत थाने की फोर्स पहुंच गई। घायल रमेश दुबे को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि गोबरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से ही रिवाल्वर भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
मृतक के भाई श्याम प्रसाद की तहरीर पर रमेश दुबे, भाई विनोद दुबे और भतीजे मनीष के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रमेश दुबे और श्यामानंद उर्फ गोबरी के बीच चार साल से गांव की जमीन का विवाद है।
बता दें कि मृतक श्यामानंद के तीन बच्चे 13 वर्ष का पुत्र राजकपूर, 10 वर्ष की पुत्री आरती व 8 वर्ष की शांति हैं।