27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीक्षा पूरी, अब शुरू होगा सपनों को पूरा करने का सिलसिला…

गोरखपुर विवि का 37 वां दीक्षांत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 26 Oct 2018, 3:26 PM IST

DDU convocation

दीक्षा पूरी, अब शुरू होगा सपनों को पूरा करने का सिलसिला...

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत शुक्रवार को संपन्न हुआ। सर्वाेच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदकों से विभूषित किया गया।
दीक्षांत में वर्ष 2018 के 53 टाॅपरों को स्वर्ण पदकों से नवाजा गया। इसमें वर्ष 2017 के भी दो टाॅपरों को शामिल किया गया। टाॅपरों में 40 छात्राएं और 13 छात्र हैं।
दीक्षांत में शिरकत कर रहे कुलाधिपति रामनाईक व मुख्य अतिथि इसरो प्रमुख के.सिवन का सबसे पहले स्वागत किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को गार्ड आफ आॅनर दिया। फिर विद्वत परियात्रा शुरू हुई। परियात्रा के दीक्षांत समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद कुलपति प्रो.वीके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति ने विवि की उपलब्धियों से सबको अवगत कराया।
अतिथियों के स्वागत के बाद कुलाधिपति की अनुमति से छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गई। इसके उपरांत अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।

दीक्षांत में इनको मिली उपाधियां

विवि में इस बार 75908 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां मिली। उपाधि पाने वालों में 6061 विद्यार्थी कैंपस के हैं जबकि 69832 संबद्घ काॅलेजों से हैं। 120 शोधार्थियों को पीएचडी से भी नवाजा गया।

मिले पदक तो खिले चेहरें, साकार होता दिखा सपना

37वें दीक्षांत में कुलाधिपति रामनाईक व मुख्य अतिथि इसरो प्रमुख के.सिवन के हाथों पदक और डिग्री पाते ही टाॅपरों के चेहरे खिल उठे। डिग्री पाने वाले क्षणों को कैमरे में कैद करने के लिए इन मेधावियों के साथी-यार बेताब दिखे। समारोह के समापन के बाद वे अपने खुशनुमा क्षणों को भी मोबाइल या कैमरों में कैद करते रहे।

इन टाॅपरों को मिले पदक

स्नातक कला

ओवरऑल - अंजली जायसवाल,(73.72)बीएनवीपी कॉलेज महराजगंज
छात्रों में अव्वल - मुकेश, (71.11) पं. हरि सहाय पीजी कॉलेज, बेलघाट
हिंदी - अंजू मिश्रा, (67.71)शील सागर

स्नातक विज्ञान-
बीएससी - रोहित कुशवाहा (83.11), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
गणित - निधि यादव (81.43), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
गृह विज्ञान - प्रीतु दुबे (79.56) गोरखपुर यूनिवर्सिटी
बीसीए - जान्हवी श्रीवास्तव (82.40), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
कृषि - अभिषेक चंद राना (73.72), बीआरडी पीजी कॉलेज

स्नातक कॉमर्स -
बीकॉम - वैशाली अग्रवाल(68.56), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
बीबीए - पीयुष माथुर (79.51), गोरखपुर यूनिवर्सिटी

स्नातकोत्तर कला-
दृश्य कला - आदित्य, (79.70), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
दृश्य कला - शिप्रा तिवारी (79.70), सीआरडीपीजी कॉलेज
मंच कला - कावेरी सिंह, (75.20), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
होमसाइंस - अन्नपूर्णा त्रिपाठी, (80.33), सीआरडीपीजी कॉलेज
मनोविज्ञान - मानवी शुक्ला (76.25), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
संस्कृत - प्रतिभा पांडेय (83.55), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
भूगोल - अंशिका मालवीय (68.60), सेंट एंड्रयूज कॉलेज
इतिहास - श्रेया श्रीवास्तव (64.40), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
प्राचीन इतिहास - श्यामली जायसवाल (76.56), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
उर्दू - मोसिरा खातून (75.50), केशा देवी महिला महाविद्यालय, देवरिया
अंग्रेजी - श्रद्धा पांडेय, (66.35), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
समाजशास्त्र - मंतोष कुमार यादव, (67.40), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
दर्शनशास्त्र - मीनू मिश्रा (65.35), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
हिंदी - प्रिंयका पांडेय, (67.70), संत विनोबा भावे पीजी कॉलेज, देवरिया
राजनीति शास्त्र - अंशिता यादव (72.95), गोरखपुर यूनिवर्सिटी

शिक्षा संकाय -
शिक्षा शास्त्र - यशोदा, (65.85), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
सतत शिक्षा व प्रसार - प्रिया गुप्ता, (72.60), गोरखपुर यूनिवर्सिटी
बीएड - संजीव कुमार, (78.75), डॉ. कनक त्रिपाठी डिग्री कॉलेज, गोरखपुर

विज्ञान संकाय पीजी

रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन- नंदिनी वर्मा -गोविवि

रसायन-सुरभि पांडेय

गणित- मान्या मणि त्रिपाठी व शालू मद्धेशिया
गणित छात्रों में- आदर्श प्रिय श्रीवास्तव
प्राणि विज्ञान- तान्या त्रिपाठी
वनस्पति विज्ञान-अनामिका त्रिपाठी
भौतिकी- तुषार त्रिपाठी
जैव प्रौद्योगिकी- सौम्या श्रीवास्तव
इलेक्ट्रानिक्स-मोनिका आजाद
सांख्यिकी-स्मिता बर्नवाल
पर्यावरण विज्ञान-प्रीति सिंह
माइक्रो बाॅयलोजी-आकांक्षा सिंह
गृह विज्ञान- शिवांगी गुप्ता

कृषि

कृषि-विशाल साहू

कामर्स
अर्थशास्त्र-अनुरागिनी श्रीवास्तव
वाणिज्य-पूजा यादव
एमबीए-शिप्रा श्रीवास्तव

चिकित्सा विज्ञान
एमबीबीएस-आकृति बख्शी

गुरु गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक
इफ्फत अमीन

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक
विजय कुमार यादव

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक
हर्षवर्धन सिंह

2017

बीजे-नवाज अहमद
एलएलबी-पल्लवी द्विवेदी