27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म देख रहे थे डाॅक्टर दंपत्ति तभी बज उठी मोबाइल की घंटी आैर…

पुलिस ने पार्इ बड़ी सफलत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 26 Oct 2018, 1:00 AM IST

crime news

mobile addiction,mobile addiction disease,mobile addiction test,mobile addiction scale,

डॉक्टर दम्पत्ति को कॉल कर दस लाख की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रंगदारी मांगने वाले ने प्रोटेक्शन के लिये धन की डिमांड की थी।
करीब एक सप्ताह पूर्व 19 अक्टूबर को शहर में रहने वाले डॉक्टर प्रो.सुनील कुमार आर्य अपनी पत्नी रंजना आर्य (एमडी, साईं निरोग धाम) के साथ सिटी मॉल में फ़िल्म देखने गए थे। मूवी देखते वक़्त डॉ.सुनील के नम्बर पर एक अनजान नम्बर 8172969011 से काल आया। काल करने वाले ने डॉक्टर दम्पत्ति से प्रोटेक्शन टैक्स के रूप में दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
फ़ोन करने वाले ने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। डर के मारे दम्पति पुलिस के पास पहुंचा। शहर का डॉक्टर एसोसिएशन भी एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग किया।
एसएसपी ने बताया कि इस प्रकरण के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी कैन्ट प्रभात राय की अगुवाई में टीम लगाई गई।
कैंट इंस्पेक्टर रवि राय, एसआई विनोद कुमार सिंह व सर्विलांस के सहयोग से रेलवे स्टेशन के पास से शमीम अहमद नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद किया जिससे डॉक्टर दम्पत्ति से रंगदारी मांगी गई थी। आरोपी महराजगंज के पुरंदरपुर क्षेत्र के रानीपुर परसोहिया का रहने वाला बताया जाता है।