28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाॅ.कफील खान केरल के लोगों को निपाह वायरस से बचाने को जाएंगे, सीएम पी.विजयन ने कही बड़ी बात

यूपी के बीआरडी मेडिकल काॅलेज में आक्सीजन कांड से हुई बच्चों की मौत के बाद चर्चित हुए थे डाॅ.कफील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 23 May 2018, 3:09 PM IST

dr kafeel

BRD Medical College Kafeel Khan

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में आक्सीजन कांड के बाद चर्चा में आए डाॅ.कफील खान केरल जाएंगे। वह केरल के कोझीकोड में निपाह वायरस से जूझ रहे लोगों को चिकित्सीय मदद करने जा रहे हैं। डाॅ.कफील के केरल में स्वयंसेवा करने की इच्छा को केरल सरकार ने स्वीकार करते हुए उनको निमंत्रण दिया है।
डाॅ.कफील बीते दिनों हाईकोर्ट से जमानत के बाद जेल से रिहा हुए हैं। जेल से रिहाई के बाद डाॅ.कफील खान ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज में वापसी की भी इच्छा जताई है। इस बाबत उन्होंने मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य से मिलकर आवेदन भी किया है। मेडिकल काॅलेज ने उनके आवेदन को शासन को भेज दिया है।
उधर, इसी बीच केरल में निपाह वायरस के कहर की सूचना मिलते ही बिना देर किए डाॅ.कफील ने वहां सेवा देने की इच्छा जताई थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पर भी दी थी। डाॅ.कफील के भाई ने कफील की ओर से इस बारे में बताया है कि डाॅ.कफील ने निपाह वायरस से निपटने के लिए लोगों की जिंदगियों को बचाने में मदद को केरल सरकार से अनुरोध किया था। केरल सरकार की ओर से स्वयं मुख्यमंत्री पी.विजयन ने जवाब दिया था। उन्होंने स्वयं उनके अनुरोध को स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री पी.विजयन ने लिखा...
मुख्यमंत्री पी.विजयन के सीएम आफिस ने बताया है कि डाॅ.कफील ने केरल में निपाह वायरस प्रभावित क्षेत्र में सेवा करने के लिए अपील की थी। मुख्यमंत्री पी विजयन के संज्ञान में जब डाॅ.कफील की बात आई तो उन्होंने इसको स्वीकार कर लिया। सीएम आफिस के द्वारा बताया गया है कि निपाह वायरस से निपटने के लिए सैकड़ों डाॅक्टर व अन्य पेशे से जुड़े लोग समाज की मदद को आगे आए हैं। डाॅ.कफील भी ऐसे लोगों में शामिल हैं। ये लोग बिना किसी झिझक के इस दुःख की घड़ी में लोगों के साथ खड़े हुए हैं। वह ऐसे हर व्यक्ति का स्वागत करना चाहते हैं जो समाज की सेवा में आगे आना चाहते हैं। कोई अन्य डाॅक्टर जो कोझीकोड में सेवा के लिए आना चाहते हों वह डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ से संपर्क कर सकता है।