
Yogi
यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी के निधन से प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक घोशित कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन की खबर मिलते ही उनके बेटे से फोन पर बात करके अपनी संवेदना जताई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी लोकप्रियता, संवेदनशीलता और कुशल प्रशासन के लिए तिवारी जी हमेशा याद रखे जाएंगे।
नवरात्र और विजयदशमी पर्व के लिए गोरखनाथ मंदिर में मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र सरकार में कई बार मंत्री रहे। अन्य कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सम्भालीं। वह बिना किसी भेदभाव सबके विकास के हिमायती थे। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्व.तिवारी के परिवारीजनों से उनकी बात हुई। आगे जो भी कार्यक्रम होगा उत्तर प्रदेश सरकार उसमें भरपूर सहयोग करेगी। डिप्टी सीएम डाॅ.दिनेश शर्मा सरकार के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली जाएंगे। वहां से पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर यूपी लाया जाएगा।
Updated on:
19 Oct 2018 02:21 am
Published on:
19 Oct 2018 06:06 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
