26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने थामा शिवपाल की पार्टी का दामन, राजनैतिक भगदड़ हुई तेज

योगी के गढ़ में बदलने लगे राजनैतिक समीकरण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 Nov 2018, 11:38 AM IST

Mulayam Shivpal

Mulayam Shivpal

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में सपाई दिग्गजों के आने का सिलसिला जारी है। शिवपाल यादव में आस्था जताते हुए पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव ने पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं।

पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।
जय प्रकाश यादव की गिनती गोरखपुर के कद्दावर नेताओं में होती है। वह धुरियापार से विधायक रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के मंत्रीमंडल में उनको कृषि विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

शिवपाल के करीबी माने जाते रहे

पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव शिवपाल यादव के करीबी माने जाते रहे हैं। एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उनको गोरखपुर-महराजगंज क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन ऐन वक्त पर सपा के महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने उनका टिकट काटकर सीपी चंद को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद कई बार टिकट बदलता रहा। प्रदेश संगठन जय प्रकाश यादव को प्रत्याशी बनाता तो प्रो.रामगोपाल यादव सीपी चंद्र को अधिकृत प्रत्याशी बनाते। यह सिलसिला सिंबल एलाटमेंट तक चलता रहा।

आलम यह कि सीपी चंद के पास ए फार्म व बी फार्म होने के बाद भी जय प्रकाश यादव को पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया। लेकिन चुनाव आयोग ने ए फार्म व बी फार्म के आधार पर सीपी चंद को प्रत्याशी माना।

सपाई पशोपेश में रहे और पार्टी दो खेमों में बंटी रही। नतीजा यह हुआ कि सीपी चंद चुनाव जीत गए और जय प्रकाश यादव चुनाव हार गए।