23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डबल मर्डर से दहला गोरखपुर, पुलिस गाड़ी आग केे हवाले, लाठीचार्ज-आंसू गैस छोड़ेे

मुख्यमंत्री के जिले में डबल मर्डर से लोगों में गुस्सा। लाठीचार्ज कर पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

2 min read
Google source verification
jhangaha murder

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में मंगलवार को पिता-पुत्र की हत्या के बाद सनसनी मच गई। झंगहा थानाक्षेत्र में गोली मारकर हुई इस हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। कई जिम्मेदार पुलिसवालों को भागकर जान बचानी पड़ी। घटनास्थल पर जा रही बीजेपी की स्थानीय विधायक संगीता यादव भी लोगों के गुस्से का शिकार हुईं। लोगों के गुस्से को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स बुला ली गर्इ। शव को कब्जा में लेने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाेगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आंसू गैस केे गोले छोड़े। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के कर्इ सदस्यों कोे भी पुलिस ने साथ लिया है। रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो इसलिए भारीमात्रा में फोर्स भी एेहतियातन तैनात किया गया है।

झंगहा थानाक्षेत्र के सुगहा गांव के रहने वाले जय हिंद यादव पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। वह अपने पुत्र नागेंद्र यादव के साथ मंगलवार की शाम को गोरखपुर से घर जा रहे थे। घर जाते वक़्त बरही चौकी के गजायलकोल पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली दाग दी। अभी पिता-पुत्र कुछ समझ पाते कि इसके पहले कई गोली फायर कर दी। गोली लगने से दोनों वहीं ढेर हो गए। गोली चलने की आवाज से लोग दौड़े हुए आये। दोनों वहीं पड़े रहे। देखते ही देखते परिजन व गांव के काफी संख्या में लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुँच गई।

लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस को देख गुस्सा भड़क गया। गुस्साएं लोगों ने पुलिस को भी दौड़ा लिया। पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बारे में जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव भी पहुंची लेकिन लोगों ने उनको भी हटने पर मजबूर कर दिया।
लोगों के गुस्से की वजह से बिगड़ती स्थिति पर काबू पाने को पुलिस नेे जमकर लाठियां बरसार्इ आैर लोगों को खदेड़ा। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटनास्थल पर काफी तनाव है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग