20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
Video गोरखपुर महोत्सव का पहला दिनः बालीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने मचाया धमाल
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / Videos / Video गोरखपुर महोत्सव का पहला दिनः बालीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने मचाया धमाल

Video गोरखपुर महोत्सव का पहला दिनः बालीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने मचाया धमाल

राज्यपाल नहीं आए प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन.शाम को प्रसिद्ध नृत्यांगना सुरभि सिंह ने दी बेहतरीन प्रस्तुति
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 Jan 2018, 4:33 AM IST

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव का आगाज गुरुवार को हो गया। खराब मौसम की वजह से मुख्य अतिथि राज्यपाल रामनाईक नहीं आ सके। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। हालांकि, राज्यपाल रामनाईक ने मोबाइल से महोत्सव को संबोधित करते हुए सफलता की शुभकामनाएं दी।
उद्घाटन समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए भारत के विभिन्न राज्यों के दर्शन कराए। देर शाम को नृत्यांगना सुरभि सिंह ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा। लखनउ घरानेकी प्रख्यात कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह ने आज की द्रौपदी नामक कथक वैले प्रस्तुत कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। रंगमंच के जाने माने हस्ताक्षर उर्मिल कुमार थपलियाल की पटकथा पर आधारित इस वैले को सुरभि सिंह व उनके साथियों ने बेहद भावपूर्ण तरीके से पेश किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से वह समाज में नारी की स्थिति, उसके हक, उसके खिलाफ सामाजिक हिंसा यथा आॅनर किलिंग, छेड़छाड़ आदि मुद्दों को बहुत ही अर्थपूर्ण ढंग से उठाया है।
पहले दिन बालीवुड नाईट में मशहूर गायक शंकर महादेवन देर रात तक समां बांधे रहे।