उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और वाराणसी में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट थे। अब नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जेवर, कुशीनगर और अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तैयार हो जाने पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संख्या राज्य में पांच हो जाएगी। कुशीनगर एयरपोर्ट से विमान सेवाएं जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसी तरह रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ के तहत अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट और सोनभद्र स्थित हवाई पट्टी हवाई सेवा के लिए चयनित हैं। अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती एयरपोर्ट का विकास लगभग हो चुका है, लाइसेंसिंग की प्रक्रिया चल रही है। इन एयरपोर्ट से जल्द ही विमान सेवाएं शुरू किए जाने की तैयारी है।