25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता की गोद में सो रही बच्ची एक सरकारी कार्यालय की गैलरी में बेहोश मिली, सर और गले पर चोट के निशान

बेटी की हालत क्यों और कैसे हुई इसका जवाब पुलिस और परिवारीजन खोजने में जुटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 23 Apr 2018, 3:57 AM IST

Azamgarh crime news

आजमगढ़ क्राइम न्यूज

गोरखपुर। शहर के सिंचाई विभाग के नलकूप खंड द्वितीय कार्यालय की गैलरी में चार साल की बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची के सिर व गले पर कई जगह चोट के निशान थे। प्रतीत हो रहा कि किसी चीज से उसे चोट पहुंचाया गया हो। उधर, बच्ची की यह हालत देखकर गर्भवती मां ने असमय बच्चे को जन्म दे दिया। मां भी बेटी की हालत देखकर डरी सहमी हुई है। हालांकि, बच्ची गैलरी तक कैसे पहुंची, उसे चोट किसने पहुंचाई यह साफ नहीं हो सका है। परिजन भी हैरान-परेशान व सशंकित हैं।
कैंट थानाक्षेत्र में एक चार साल की मासूम अचानक से गायब हो गई। पिता की गोद में सो रही बच्ची के गायब होने की बात नींद खुलने पर पता चली। जब रात 12 बजे के बाद पिता की नींद खुली तो उनकी गोद में सो रही बच्ची गायब थी। वह परेशान हो उठे। परिजन जाग गए। बेटी को खोजने लगेे। इधर-उधर खोजने के बाद करीब पचास मीटर दूर वह एक सरकारी कार्यालय की गैलरी में बेहोश मिली। बच्ची हालत देख परिवारीजन के होश फाख्ता हो गए। उसके सिर व गले पर चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि किसी धारदार चीज से वार किया गया हो।
बेटी की गंभीर हालत को देख पिता ने जाकर तत्काल पुलिस बुलाई।
पिता ने पुलिस की मदद से बेटी को अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल काॅलेज में इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन घर पहुंचने के बाद बच्ची की हालत कुछ ही घंटों बाद फिर बिगड़ गई।
उधर, मासूम बेटी की हालत देखकर गर्भवती मां की हालत बिगड़ गई। उसे महिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही कि आखिर मासूम की ऐसी हालत हुई कैसेे।