पुलिस के अनुसार सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि बताया कि उसने जितेन्द्र तिवारी का अपहरण कर को रेलवे स्टेशन से अपने ननिहाल महदेवादूबे थाना फरेन्दा महराजगंज ले गया। वहां उसने जितेन्द्र तिवारी के साथ अनैतिक शारीरिक सम्बन्ध बनाया। फिर कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर शव को उसी कमरे में मिट्टी खोदकर ज़मीन में दफ़न कर दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस को एक कुल्हाड़ी, चमड़े का बैग, मृतक की वोटर आईडी, हाईकोर्ट इलाहाबाद वेरिफिकेशन फोटो मृतक का कपड़ा व चादर, आधारकार्ड, नोकिया मोबाईल और बीएसएनएल का सिम भी बरामद हुआ है।