12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसों में छात्र समेत तीन की मौत, एक घायल

 सड़क दुर्घटनाओं में ग्यारहवीं के छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Astha Awasthi

Jul 31, 2015

different incidents

innocents killed

गोरखपुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में ग्यारहवीं के छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। शहर के एक नर्सिगहोम में उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि वाल्टरगंज, बस्ती के बैरहिया निवासी सुनील कुमार मिश्र (30) कैंट, गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित एक मंदिर में पुजारी थे। सुबह के समय वह बाइक पर सवार होकर बस्ती से गोरखपुर आ रहे थे। बाघागाड़ा, बेलीपार के पास फोरलेन बाइपास से उतरकर शहर की तरफ मुड़ते ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रक ने उनको कुचल दिया। गंभीर दशा में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक अन्य खबर के अनुसार बड़हलगंज में टेढ़िया बंधे पर मिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से ग्यारहवीं के छात्र उपेंद्र निषाद (17) की मौत हो गई। मोहाल जलकल निवासी रविंद्र निषाद का पुत्र उपेंद्र सुबह साइकिल से बड़हलगंज आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। सहजनवां थाना क्षेत्र में कसरवल के पास भाई अनिल के साथ बाइक से जा रहीं शैल सिंह की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई।

घुरियापार निवासी रामानुज सिंह की पत्नी शैल सिंह सहजनवां दवा कराने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे में अनिल को भी चोट लगी है लेकिन उसकी स्थित खतरे से बाहर है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग