29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात के युवा व्यवसायी की गोरखपुर में मौत, सुसाइड नोट में कर्ज से तंग आकर जान देने की बात

सूरत शहर में कपड़ा का व्यवसाय था युवक का, कई दिनों से शहर के होटल में रह रहा था

2 min read
Google source verification
csah management employee escaped with 23 lakh in chennai

csah management employee escaped with 23 lakh in chennai

गोरखपुर। गुजरात के सूरत शहर में व्यवसाय करने वाले एक युवा व्यवसायी की रहस्यमय ढंग से मौत गोरखपुर में हो गई। व्यवसायी शहर के एक होटल में कई दिनों से रह रहा था। व्यवसायी के पास से जहर की शीशी व सुसाइड नोट भी मिले हैं। फिलहाल, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस प्रकरण को आत्महत्या को मानने के साथ अन्य वजहों पर भी पड़ताल कर रही। सुसाइड नोट के अनुसार व्यवसायी का सूरत में काफी कर्ज हो गया था। कर्ज देने वाले व्यापारियों ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया था। इससे बचने के लिए वह गोरखपुर आया था। लेकिन कोई रास्ता न सूझ वह आत्महत्या करने को मजबूर है।
सूरत में कपड़ा का व्यवसाय करने वाले 24 साल के पीयूष रूंगटा कुछ दिन पहले गोरखपुर शहर के होटल प्रेसीडेंट में आकर रूके हुए थे। क्रिसमस के आसपास गोरखपुर पहुंचे व्यवसायी की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। होटल प्रबंधन के अनुसार पीयूष रूंगटा ने तबीयत खराब होने की सूचना रिसेप्शन पर फोन करके दी। होटल मैनेजर ने तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस बुलाई। साथ ही डाॅयल 100 पर बातकर पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी।
एंबुलेंस के आते ही पीयूष रूंगटा को जिला अस्पताल पहुंचवाया गया। वहां उनकी हालत को देखते हुए डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में जब युवा व्यवसायी को लेकर जाया गया तो मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टर ने उनको मृतक घोषित कर दिया।
व्यापारी की मौत के बाद होटलवालों ने सूरत फोन कर मृतक के बड़े भाई वैभव को सूूचित किया। घर में कोहराम मच गया। वैभव ने देवरिया रह रहे अपने चाचा पवन कुमार रूंगटा को फोन किया। देवरिया से मृतक के चाचा पवन कुमार रूंगटा मेडिकल काॅलेज पहुंचे तो उन्होंने पहचान की। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से पीयूष व उसके भाई वैभव सूरत में कपड़ा का व्यापार करते हैं। पिता की पिछले साल ही हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।