27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल से मिली संपत्ति के लिए जीजा ने पत्नी की बहन को ही….

गोरखपुर के शाहपुर का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
Girl rape and Murder

लड़की की रेप के बाद हत्या

जायदाद के लिए पवित्र रिश्ता भी कलंकित हो गया। शहर के शाहपुर क्षेत्र में एक जीजा ने अपनी पत्नी की बहन की हत्या कर पेड़ से शव लटका दिया गया। लालच में मृतका की बहन भी पति का ही साथ दे रही थी। युवती के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी जीजा फरार बताया जा रहा।
शाहरपुर क्षेत्र के बशारतपुर में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद की तीन बेटियां ही थीं। उन्होंने मरने के पहले तीनों बेटियों के नाम अपनी सारी जायदाद कर दी। दो लड़कियों की शादी तो हो गई थी लेकिन तीसरी अंजलि की शादी अभी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि जायदाद नाम से होने के बाद अपने हिस्से की जायदाद में घर बनवाकर स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद की बड़ी बेटी अपने परिवार संग अलग रहने लगी थी। जबकि दूसरे नंबर की बेटी मंजू अपने पति मनोज के साथ पैतृक घर में ही रह रही थी। उसी के साथ सबसे छोटी बहन अंजलि भी रहती थी। इस घर में दोनों का हिस्सा था। लेकिन मंजू का पति मनोज संपत्ति को हथियाने के फिराक में रहता था। बताया जाता है कि मनोज अपनी पत्नी की बहन को संपत्ति नाम करने के लिए प्रताड़ित भी करता था। आरोप है कि मनोज ने अपनी ***** को गुरुवार की रात में मार डाला और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए घर के सामने पेड़ पर लटका दिया। लोगों को सुबह पता चला तो उसने कहानी गढ़ दी। लेकिन मृतका के चचेरे भाई ने पुलिस को सूचित कर दी। मामला खुलने के बाद आरोपी मनोज फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ केस भी दर्ज कर लिया।