29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gorakhpur News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, बच्चे और मां की मौत, 3 घायल

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड़्ढ़े में गिर गई। इससे एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 2 Aug 2023, 4:50 PM IST

road_accident_in_gorakhpur.jpg

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी।

Gorakhpur News: तेज रफ्तार ने मंगलवार की रात एक परिवार की खुशियां छीन लीं । महाराजगंज से गोरखपुर आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में चली गई। इस घटना में 3 महीने का बच्चा और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना गुलरिहा इलाके के बरगदहीं में स्थित तुर्रा नाला के पास देर रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

बीमार रिश्तेदार को देखने गया था पूरा परिवार
महाराजगंज के श्यामदेउरवां के रहने वाले सुनील अग्रवाल अपनी पत्नी खुशबू अग्रवाल, बेटी सिया अग्रवाल और रिश्तेदार काजल अग्रवाल पत्नी दुर्गेश अग्रवाल और उसके तीन महीने की बेटे के साथ गोला में रहने वाली अपनी बीमार बहन को देखने गए थे।

मां और मासूम की मौत, 3 गंभीर
रात करीब 11 बजे घर वापस लौटते समय गोरखपुर-महाराजगंज फोरलेन पर बरगदहीं तुर्रा नाला से 50 मीटर पहले ही कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में चली गई। इसमे तीन महीने के बच्चे और सुनील अग्रवाल की पत्नी खुशबू अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार चालक सुनील अग्रवाल और उनकी बेटी सिया अग्रवाल और रिश्तेदार काजल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार ने ली जान
हादसा देख आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार कार पर चालक का नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है। खुशबू अग्रवाल अनिल की दूसरी पत्नी थी।

यह भी पढ़ें: Haryana Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा, ट्विटर पर ट्रेड हुआ ‘मेवात मांगे बुलडोजर’

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग