9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर
Indian Railway अब आपके सफर में रोज का साथी बना ‘हमसफर’
Play video

Indian Railway अब आपके सफर में रोज का साथी बना ‘हमसफर’

जानिए किन-किन रूटों से कब-कब है हमसफर एक्सप्रेस

Google source verification

गोरखपुर। ‘हमसफर’ अब आपके सफर में रोज का साथी बन गया है। गोरखपुर से सप्ताह के सातों दिन दिल्ली तक हमसफर टे्रन का अब सफर किया जा सकता है। पहले यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन ही गोरखपुर से आनंद विहार जाती थी।
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सप्ताह के सातों दिन ‘हमसफर’ के चलाए जाने को हरी झंडी देकर आगाज किया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने हरीझंडी दिखाकर हमसफर को रवाना किया।
इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल समेत दोनों मंडलों के सांसद-विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीपीआरओ संजय यादव ने किया।

रेल राज्यमंत्री ने इन कार्याें का भी लोकार्पण किया

गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सात नई लिफ्ट, प्लेटफॉर्म संख्या एक पर कैब-वे के नजदीक नवीन स्टेशन भवन, पोर्टिको, बुकिंग कार्यालय और प्रतीक्षालय का भी लोकार्पण किया।

चार दिन बढ़नी होकर जाएगी हमसफर
हमसफर एक्सप्रेस (12571) सप्ताह में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बढ़नी होकर चलेगी। गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर आनंदनगर, नौगढ़, बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 8.50 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन (12572) सोमवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से यह रात आठ बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

तीन दिन बस्ती रूट से चलेगी
सोमवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को हमसफर एक्सप्रेस (12595) बस्ती होते हुए गोरखपुर से चलेगी। गोरखपुर से यह रात आठ बजे चलकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 8.50 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन (12596) मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से यह रात आठ बजे चलकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।