29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nikay Chunav: एक्ट्रेस काजल निषाद लड़ चुकी हैं विधायकी का चुनाव, योगी के गढ़ में अखिलेश यादव ने बनाया मेयर प्रत्याशी

UP Nikay Chunav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में सपा मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ताल ठोक रही हैं। इससे पहले वह दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं काजल निषाद?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 27 Apr 2023, 12:30 PM IST

kajal_nishad.jpg

सपा मेयर प्रत्याशी काजल निषाद

UP Nikay Chunav: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद को सपा ने गोरखपुर से मेयर प्रत्याशी बनाया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में काजल निषाद को टिकट देकर अपना दांव खेला है। गोरखपुर में निषाद समुदाय की संख्या काफी ज्यादा है। इसके अलावा अन्य पिछड़ी जातियों है। ऐसे में सपा ने काजल निषाद को गोरखपुर से टिकट देने का फैसला लिया।

जानकारों का मानना है कि सपा के परंपरागत वोट तो पार्टी के पक्ष में ही जाएंगे। इसके साथ ही पिछड़ी जाति का प्रत्याशी होने से विशेष जाति का भी फायदा मिलेगा। दलित जाति के वोटों को सपा के पक्ष में लाने के लिए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अपनी ताकत लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंं: UP Nikay Chunav: कौन हैं अजय श्रीवास्तव, कभी लड़े हैं बीएसपी से चुनाव, सपा ने बनाया प्रयागराज से मेयर कैंडिडेट

कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद?
काजल निषाद का जन्म 1 जून 1982 को गुजरात में हुआ। उनके माता पिता गुजरात के कच्छ की रहने वाले हैं। काजल मुंबई में एक्टिंग करने के लिए आई और वहीं पर रहने लगी। काजल की शादी गोरखपुर के भाऊपार गांव के रहने वाले भोजपुरी फिल्म डारेक्टर संजय निषाद के साथ हुई है।

काजल को सब टीवी कॉमेडी शो 'लापतागंज' (2009-2010) और भोजपुरी फिल्म 'शादी बियाह' में अपने किरदार चमेली के लिए जाना जाता है। उन्होंने कलर्स टीवी के इश्क का रंग सफेद में कनक त्रिपाठी की भूमिका भी निभाई।

पहली बार काग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी
2012 में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद राजनीति में एंट्री की। काजल निषाद ने कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हे बीजेपी के विजय बहादुर यादव से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने निषाद पार्टी का दामन थाम लिया था। साल 2017 में उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला तो फिर साल 2021 में काजल सपा में शामिल हो गईं।

2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को गोरखपुर के कैंपियरगंज से टिकट दिया। जहां एक बार फिर काजल निषाद को हार मिली। इस बार भी हार बीजेपी के प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने 42 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली थी।

दो बार हार चुकी है विधानसभा का चुनाव
काजल निषाद दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सपा ने अब एक बार फिर से काजल निषाद पर भरोसा जताया है। काजल को गोरखुर नगर मिगम से मेयर का प्रत्याशी बनाया है। अब देखना यह होगा कि काजल निषाद योगी के गढ़ गोरखपुर में जीत दर्ज कर पाती हैं या नहीं। यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: जानें कौन हैं ओपी सिंह? जिन पर सीएम योगी ने की कारवाई, अखिलेश यादव ने बनाया वाराणसी मेयर प्रत्याशी

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग