18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम के जिले में मासूमों के निवाले पर डाका, एमडीएम का चावल घर पहुंचाया जा रहा

गुस्साएं लोगों ने किया स्कूल पर हंगामा, हेडमास्टर ने बताया बेबुनियाद

less than 1 minute read
Google source verification
MDM 1

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के जिले में स्कूली बच्चों के निवाले पर डाका डाला जा रहा है और जिम्मेदार मौन हैं। जिले के प्राइमरी स्कूल भैसहा नंबर दो में महिलाओं ने हंगामा कर स्कूल में ताला जड़ दिया। हंगामा कर रही महिलाएं आरोप लगा रही थी कि हेडमास्टर बच्चों के एमडीएम का चावल घर लेकर चले गए।
हंगामा कर रहे गांव की द्रौपदी, ज्ञान्ती, सोना देवी, राजकुमारी देवी, जाहिद अली आदि ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में बच्चों के मिड डे मील का बंदरबांट किया जा रहा है। हेडमास्टर एमडीएम के चावल को अपने घर पहुंचवा देती हैं।
प्रधान के पति ओम प्रकाश ने भी बताया कि कई बार ऐसी शिकायत मिली। वह भी हेडमास्टर के इस रवैये से काफी परेशान हैं। बच्चों के एमडीएम के चावल का बंदरबांट किया जा रहा है।
प्रधान के पति ने बताया कि बच्चों को कभी भी मीनू के मुताबिक न दूध दिया जाता है न कभी फल। बच्चों को ड्रेस तक नहीं मिल सका है।
उधर, हेडमास्टर सरोज श्रीवास्तवा इन सारे आरोपों को बेबुनियाद बताती हैं। उनका कहना है कि गंवई राजनीति में यह सब हंगामा कराया गया है। प्रधान पति के इशारे पर यह सब कराया जा रहा है। स्कूल में उनकी मनमानी नहीं हो पा रही है इसलिए यह सब हो रहा।