24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / Kushinagar Rail accident तीन बच्चों को खो से सदमें में है यह मां, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Kushinagar Rail accident तीन बच्चों को खो से सदमें में है यह मां, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमरजीत के परिवार की दो महिलाओं को जिला अस्पताल लाया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 27 Apr 2018, 6:45 PM IST

kushinagar rail accident

hadsa

कुशीनगर रेल हादसे में मारे गए बच्चों के परिजन अभी भी गम से उबर नहीं सके हैं। सबसे गंभीर हालत मारे गए तीन भाई-बहनों के माता-पिता का है। मां किरण देवी की हालत खराब होने पर शुक्रवार को उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घर की एक और महिला को भर्ती कराया गया है। गांव में पहुंचे सीएमओ ने खुद इन दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंवाया। डाॅक्टरों के अनुसार दोनों महिलाओं को गहरा सदमा लगा है। बच्चों के पिता अमरजीत भी दूसरे दिन सदमें में थे।
रेल हादसे के बाद बच्चों के परिजन तो गमजदा हैं ही आसपास के गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को यह सन्नाटा केवल गांव में आने-जाने वालों से टूट रहा था।
बता दें कि गुरुवार को कुशीनगर के डिवाइन मिशन स्कूल का स्कूल वैन बच्चों को लेकर दुदही में मानवरहित समपार फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान सीवान से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ने टककर मार दी। इस हादसे में वैन में सवार 13 बच्चों की मौत हो गई जबकि सात बच्चे घायल हो गए। इस हादसे के बाद चारों ओर कोहराम मच गया। हादसे में मिश्रौली गांव की प्रधान किरण देवी पत्नी अमरजीत ने तीन मासूम संतोष, रवि और सात वर्षीय बेटी रागिनी को खो दिया। पड़रौन मुडरई गांव के हैदर अली के दो बेटे गोलू उम्र 8 वर्ष और कमरूल उम्र 10 वर्ष की मौत हो गई। बतरौली गांव के हसन की दो बेटियों साजिदा 11वर्ष और तमन्ना 10 वर्ष काल के गाल में समा गईं। मैहरवा गांव के मैनुद्दीन के बेटे मिराज उम्र 8 वर्ष और बेटी मुस्कान 7 वर्ष की मौत हो गई। कोकिला पट्टी नौशाद के 8 वर्षीय बेटे अतिउल्लाह, मैहरवा के जहीर के 9 वर्षीय पुत्र अरशद और नजीर के पुत्र 8 वर्षीय पुत्र अनस की जान चली गई। बतरौली के अम्बर सिंह का 8 वर्षीय बेटा हरिओम भी इस हादसे का शिकार हो गया।
जबकि पांच घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घायल कृष्णा उम्र 9 वर्ष, कलीम 7 वर्ष, रोशनी 10 वर्ष, समीर 7 वर्ष एवं ड्राइवर नियाज का इलाज यहां चल रहा है।