28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके से साढ़े सात लाख की लूट

गोरखपुर में बदमाश लगातार दे रहे पुलिस के इकबाल को चुनौती

less than 1 minute read
Google source verification
loot

शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके से साढ़े सात लाख की लूट

जिले की पुलिस को लगातार कानून व्यवस्था को लेकर बदमाश चुनौती दे रहे। शहर से सबसे व्यस्ततम इलाके से दिनदहाड़े असलाहधारी बदमाश साढ़े सात लाख रुपये लूट ले गए। नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट को अंजाम दिया। लूट के बाद वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के होश फाख्ता हो गए। आननफानन में चारोंओर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया। मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए, जानकारी ली।
शहर के कोतवाली क्षेत्र के बैंक रोड पर वोडाफोन का मोबाइल सेन्टर है। बैंक रोड शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों शामिल है। यहां आसपास विभिन्न बैंक की शाखाएं हैं। गुरुवार की दोपहर अचानक से वोडाफोन सेन्टर में असलाह धारी बादमाश दाखिल हुए। नकाब लगाए इन बदमाशों ने सेन्टर के कैशियर पर असलाह तानने के साथ ही अंदर मौजूद अन्य लोगों को भी काबू में किया। इसके बाद वहां का सारा कैश बटोर निकल गये।
बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू किया। पुलिस को सूचना दिया। लूट की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर फोर्स पहुंच गया। आला अफसर पहुंचे। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर, एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी क्राइम प्रवीण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी गिरिजेश तिवारी ने मैनेजर से पूरी जानकारी ली। हर ओर जांच किया जाने लगा लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका है। पुलिस अब सीसीटीवी खंगलवा भी रही। वोडाफोन कर्मचारियों के अनुसार लूटेरों ने करीब साढ़े सात लाख की रकम लूटी है।