14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री के जिले में बेखौफ बदमाश, कनपटी पर पिस्टल सटाकर दिनदहाड़े ढाई लाख लूटा

एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट

2 min read
Google source verification
Loot

मुख्यमंत्री के जिले में बेखौफ बदमाश, कनपटी पर पिस्टल सटाकर दिनदहाड़े ढाई लाख लूटा

गोरखपुर.योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार भले ही कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। अपराधी बेख़ौफ़ हो लगातार पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे। मुख्यमंत्री में जिले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से ढाई लाख की लूट हुई।

यह भी पढ़ें- ऑनर किलिंग: सात साल बाद दादा ने लिया पोती के प्रेम विवाह का बदला

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के व्यवसायी सकते में हैं। लोगों के सामने कनपटी पर पिस्टल सटाकर दिनदहाड़े लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों ने न सिर्फ लोगों में दहशत पैदा किया बल्कि अपराधियों और अपराध पर नियंत्रण करने को हर कार्रवाई करने का दावा करने वाली पुलिस को भी चुनौती दी है। हालांकि, लूट की सूचना के फ़ौरन बाद ही पुलिस पहुंच गई और जल्द अपराधियों के पकड़ने का दावा भी कर रही।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में पीएम मोदी के इज्जतघर बने स्टोर

गोला थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। इसे पांडेयपार गांव के निवासी विरेंद्र यादव संचालित करते हैं। रोज की भांति वह सोमवार को भी आये लोगों को सेवा दे रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे कुछ बदमाश आये। आते ही उनलोगों ने संचालक वीरेंद्र को काबू में करने के लिए ग्राहकों के सामने ही पिस्टल निकाल ली। सब सकते में आ गए। जबतक कोई कुछ समझता उसके पहले बदमाशों ने संचालक की कनपटी पर पिस्टल सटा दी। इसके बाद सेवा केंद्र की तिजोरी को खंगाल डाला। वहां से ढाई लाख रुपये नकद लूट लिया। इसके साथ ही संचालक का मोबाइल व लैपटॉप भी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते भाग निकले। उनके कब्जे से मुक्त होते ही संचालक ने तत्काल पुलिस को फ़ोन किया। पुलिस के लोग मौके पर जांच पड़ताल में जुटे हुए थे।

by Dheerendra V Gopal

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग