15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका से मिलने आधी रात को प्रेमी पहुंच गया उसके घर, घरवालों ने काट दिए उसके…

गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज में प्रेमी को कराया गया भर्ती

2 min read
Google source verification
Lovers

प्रेमी प्रेमिका

प्रेमिका के घर चोरी-चुपके मिलने जाना एक प्रेमी को काफी महंगा पड़ गया। दोनों प्रेमियों को आपत्तिजनक हालत में पाकर प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी की पिटाई कर उसके प्राइवेट पार्ट काट डाले। गंभीर हाल में उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया है। अभी इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है। किसी भी पक्ष ने इस बाबत शिकायत नहीं की है।
खजनी क्षेत्र का रहने वाले एक युवक को इसी गांव के पास की एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों गुपचुप तरीके से एक दूसरे से मिलने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम जब परवान चढ़ने लगा तो गांव-जवार सबको इस बारे में पता चलने लगा। घरवालों को दोनों का मिलना पसंद नहीं था। हालांकि, दोनों मौका पाते ही एक दूसरे से मिलने कहीं न कहीं पहुंच जाते थे।
सोमवार की देर रात में भी दोनों ने मिलने का वायदा किया था। देर रात में मौका पाकर दीपचंद नामक यह युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। छुपते-छुपाते वह घर में दाखिल हो गया। दोनों प्रेमियों के घर में होने का आभास घरवालों में किसी को हो गया। देखते ही देखते घरवाले सक्रिय हो गए। घरवाले कमरे में पहुंचे तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। गुस्साएं घरवालों ने पहले दोनों की पिटाई की। प्रेमी की पिटाई करने के बाद घरवालों ने उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए।
देखते ही देखते काफी हो हल्ला होने लगा। आसपास भी काफी संख्या में लोग जुट गए। देर रात हुए इस हंगामे के दौरान घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए गांववालों ने एंबुलेंस बुलवाया। उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां से डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज भेज दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस भी सक्रिय हो गई। युवक को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि, किसी तरह से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग