7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यक्ति का कर्म उसे महान बनाता है न कि जातिः योगी आदित्यनाथ

  संत रविदास मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया

2 min read
Google source verification
yogi

BJP MP alleged his own minister for corruption

गोरखपुर। भगवान बुद्ध ने मैत्री, करूणा और संवेदना का संदेश विश्व को दिया है। उन्होंने तीन संदेशों के माध्यम से जीवन में धर्म का अचरण करने एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जारूक रहने का संदेश दिया। बुद्ध के संदेश हमे अपने कर्तब्य के प्रति जागरूक करते है। उनके दूसरे संदेश में संगठित रहने का संदेश मिलता है कि जाति व भेदभाव में विभाजित न रहे बल्कि संगठित रहे।
ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही। शहर के तिवारीपुर स्थित रविदास मंदिर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत रविदास जी कर्म को प्रमुखता देते थे। वे समाज में छुआ छूत को नही मानते थे। व्यक्ति का कर्म उसको महान बनाता है इसका संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रविदास जी ने अपने संदेश में भी कहा है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। मन हमारे बंधन और मोह का कारण है, इसलिए मन को सयंमित रखे और अच्छे बातों/मार्गों का अनुसरण करेें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को संविधान देने वाले डाॅ भीमराव रामजी आम्बेडकर की जन्म दिवस 14 अप्रैल 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत पूर देश में 21 हजार गावों को देश व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त करने का लक्ष्य हैं उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि रविदास मंदिर के वार्ड के लोगों का जन धन योजना में खाता खुलावाया जाये साथ ही उज्जवला योजना के अन्तर्गत हर परिवार को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाये। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत विद्युत कनेक्शन भी दिया जाये एवं कनेक्शन लेने वालों को बल्ब भी दिया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिवार के पास अपना पात्र गृहस्थी व अंत्योदय का राशन कार्ड हो, पेंशन का लाभ मिले, लोग इससे शत प्रतिशत आच्छादित हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत गरीबों को चिन्हित कर आवास उपलब्ध कराया जाये, शौचालय भी उपलब्ध कराया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही रविदास मंदिर जीर्णोद्धार भी किया जायेगा इसके पर्यटन विभाग द्वारा डीपीआर बनाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है जिसमें बेंच, साइनबोर्ड, लाइट एंव सौन्दर्यीकरण के अन्य कार्य भी शामिल है।
इस अवसर पर रविदास महासभा के अध्यक्ष विश्वनाथ एवं पूर्व विधायक बेचा राम ने संत रविदास के जीवन व गुरू गोरक्षनाथ से संबंधों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत शैलेष कुमार, संदीप कुमार, बलराम ने अपनी बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग