गोली लगते ही वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी, वहीं गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गए। घटना के बाद परिवार वाले उन्हें तत्काल उन्हें मेडिकल कालेज लेकर रवाना हो गए, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना के बाद हरपुर बुदहट पुलिस और CO खजनी मौके पर पहुंच गए। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।