19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनरेगा जाबकार्ड धारकों के खाते आधार से लिंक कराने को इस अधिकारी ने खोजा यह तरीका

आधार से खाता लिंक कराए बिना मजदूरी का पैसा नहीं जाएगा मजदूरों के खाते में

2 min read
Google source verification
MNREGA

गोरखपुर। मनरेगा मजदूरों का जाब-कार्ड आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। ब्लाॅक पर मौजूद आधार नंबर को बैंक अपने स्तर से मंगाकर मनरेगा मजदूरों के खाते को उससे जोड़ने का काम करेंगे।
गोरखपुर सीडीओ अनुज सिंह ने इस बाबत निर्देश जारी किया है।
उन्होंने कहा कि ब्लाक से प्राप्त आधार कार्ड संख्या को मनरेगा लाभार्थी के खाते से जोड़ दें। महात्मा गांधी राश्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा में करीब 8 से 9 लाख मजदूर पंजीकृत हैं। सभी का फार्म भरकर सहमति प्राप्त करना सम्भव नही है। इसलिए सभी बैंक प्रबंधक ब्लाॅक से प्राप्त सूची के अनुसार आधार कार्ड लिंकेज करा दें, इसके अभाव में उनके खाते में धन भेजा जाना संभव नही होगा।
उन्होंने कहा कि अधिकांश मनरेगा मजदूर के खाते पूर्वान्चल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं इलाहाबाद बैंक से जुड़े हैं। इन बैंक के शाखा प्रबंधक विशेष ध्यान दें क्योंकि इस क्षेत्र में प्रगति बहुत खराब है।
बता दें कि मनरेगा जाबकार्ड में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायतें सामने आई हैं। तमाम खाते गलत तरीके से खोलकर धन के बंदरबांट की खबरें आती रहती हैं। मनरेगा के खातों को आधार कार्ड से जोड़ने से काफी हद तक फर्जीवाड़ा से लगाम लगने की गुंजाईश है।

समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों के खाते भी आधार से होंगे लिंक
सीडीओ ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को आधार कार्ड नम्बर प्राप्त करने के लिए यह निर्णय लिया गया था कि जब वे अपने खाते से पैसा निकालने आते हैं तो उसी समय उनका कार्ड नम्बर ले लिया जाये। बैंक से संबंधित, समाज कल्याण, दिव्यांग एंव प्रोबेशन विभाग आधार कार्ड की सूची प्राप्त कर लेगा। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से अपील किया है कि तद्नुसार कार्यवाही पूरी कर लें।

केसीसी आधार से नहीं जुड़ा तो नहीं मिलेगा अनुदान
सीडीओ ने बताया कि किसान क्रेडिट खाते पर ऋण लेने वाले सभी किसान अपना के.सी.सी. आधार कार्ड से जुड़वा लें।