शहर में चार सभा करेंगे मुख्यमंत्री
निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 22 नवंबर को गोरखपुर में मतदान होना है। 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में मुख्ममंत्री की जनसभाएं 10 नवंबर और 19 नवंबर से बीच आयोजित हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के अंधियारीबाग रामलीला मैदान, अभयनंदन इंटर कॉलेज, डीवी इण्टर कॉलेज बेनीगंज और मोहद्दीपुर क्षेत्र में कराई जाएगी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही तारीख तय हो जाएगी। इसके अलावा दोनों उपमुख्यमन्त्री दिनेश शर्मा व केशव मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, कई मंत्री, दर्जन भर सांसद- विधायक के अलावा सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी जीत के लिए अपना पसीना बहाने में जुटेंगे।