15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई भी गठबंधन नहीं रोक पायेगा भाजपा का विजय रथःसूर्य प्रताप

  बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल के पक्ष में किया प्रचार
less than 1 minute read
Google source verification
shahi

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कैम्पियरगंज में कहा कि कोई भी गठबंधन भाजपा के विजय रथ को रोक नहीं पायेगा। विरोधी दल चाहे जितना भी गठबंधन कर लें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लड़े जा रहे इस उपचुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आएगा।

शाही लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला के समर्थन में प्रचार करने आये थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोरखपुर सीट पर लगातार पांच बार जीत अर्जित की है। योगी आदित्यनाथ ने यहां विकास को गति दिया है। अब उनके उत्तराधिकारी के रूप में उपेन्द्रदत्त शुक्ल यहां विकास कार्यों को गति देंगे।

शाही ने कैम्पियरगंज क्षेत्र के भैसला, कोटवा, मिरिहिरिया आदि गांवों में संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान गंगा सागर राय, महेंद्र पाण्डेय, संतोष दत्त राय, वरुण राय, अरविंद कुशवाहा, ग्राम प्रधान सतीश पाण्डेय,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, जयकुमार पाण्डेय, ऋषभ राय, रितेश प्रताप आदि मौजूद रहे।