जानकारी के मुताबिक, सहजनवां विकास खण्ड के परफॉमेंस ग्रांट प्राप्त गांव रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी रविवार शाम को अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी मोटर साइकिल से चार बदमाश मुह बांधे उनके दरवाजे पर चढ़ गए और सीधे दुर्गावती देवी को गोली मार दी।महिला प्रधान बचने के लिए गांव की तरफ दौड़ी लेकिन बदमाशो ने उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी। वहीं गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गए। वहीं परिजन तत्काल प्रधान को लेकर मेडिकल कालेज रवाना हो गए, जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।