गोरखपुर. महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने मार्च 2020 में लॉकडाउन लगा दिया। इस दौरान कई सेवाएं बाधित रहीं। कामकाज भी ठप रहा। लोगों से घर में रहने की अपील की गई। इस दौरान घर बैठे लोगों का अपनी फिटनेस पर ध्यान देना कम हो गया। ऐसे में फिट इंडिया के तहत पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा नई पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत अब से रेल कर्मियों की फिटनेस का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) पूरे माह रोजाना आधे घंटे के लिए फिडनेस डोज अभियान चलाएगा। अभियान के तहत नरसा रेलकर्मियों को रोजाना सुबह अपने फिटनेस के लिए आधे घंटे का समय निकालने के लिए प्रेरित करेगा। रैलियों और कार्यशालाओं के माध्यमों से फिट रहने का मंत्र बताएगा। इसके लिए नरसा ने साइकलिंग को चुना है। व्यायाम भी है शामिल