3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेतियाहाता के लोगों ने नगर निगम को चेताया, फर्जी केस कराने का विरोध

कांग्रेस, सपा समेत कई दलों के नेताओं ने निगम को चेताया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 11 Oct 2018, 11:59 PM IST

protest against nagar nigam

बेतियाहाता के लोगों ने नगर निगम को चेताया, फर्जी केस कराने का विरोध

शहर के बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी को फर्जी केस में फंसाए जाने का आरोप लगाकर गुरुवार को विभिन्न दलों के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि नगर निगम के खिलाफ आवाज उठाने पर फर्जी केस दर्ज कराकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। चेताया कि अगर इस मामले में न्याय नहीं मिला तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

गुरुवार को बेतियाहाता वार्ड के लोग कांग्रेस, सपा व कई अन्य दलों के पदाधिकारियों व नेताओं की अगुवाई में एकत्र हुए। इन लोगों का कहना था कि नगर निगम द्वारा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के खिलाफ फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। अगर पार्षद के ऊपर फर्जी मुकदमें होते हैं और कोई भी उत्पीड़न होता तो जनता आर पार की लड़ाई लड़ेगी।
नेतृत्व कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन ने किया। इस दौरान देव आनंद, कुमार संजय यादव, राहुल कुमार, विवेक कुमार, दिनेश पासवान, शत्रुजीत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।