3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकेली थी किशोरी, रात में चचेरा भाई घर आया, मुंह में कपड़ा ठूसा और…

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र की है रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना

2 min read
Google source verification
patrika

न्यायालय विशेष न्यायाधीश अजा-जजा अत्याचार निवारण अधिनियम संजीवकुमार सरैया ने

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के जिले में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बेदह शर्मनाक घटना सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एक विकलांग किशोरी की विकलांगता का फायदा उठाकर चचेरे भाई ने रेप किया। रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना चौरीचौरा क्षेत्र की है। इस मामले में पीड़िता पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रेप व एससी/एसटी उत्पीड़न एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
चौरीचौरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि वह अपने मायके गई हुई थी। घर पर उनकी विकलांग बेटी मौजूद थी। घर में उसकी 13 साल की बच्ची को अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई घर में घुस आया। किशोरी संग छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने प्रतिरोध किया तो वह जबरिया उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद वह उसके साथ मनमानी किया। रातभर मनमानी करने के बाद वह आराम से निकल आया। अस्मत लुटने के बाद पीड़िता घर में रोती रही।
पीड़िता की मां अगली सुबह घर लौटी तो पीड़िता ने पूरी आपबीती सुनाई। आपबीती सुनकर मां पीड़िता को लेकर शुक्रवार को थाने पहुंची। वहां पूरी बात बताई। फिर लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रेप व एससी/एसटी की विभिन्न धाराओं में केेस दर्ज कर लिया। पुलिस की देखरेख में पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि किशोरी का पिता बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। जबकि किशोरी व उसकी मां गांव में ही रहती हैं। किशोरी विकलांग है।