21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर
Video हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों को लगा करते थे ये गलत काम
Play video

Video हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों को लगा करते थे ये गलत काम

गिरफ्त में आया हाइवे पर ये काम करने वाला गैंग

Google source verification

गोरखपुर। हाइवे और गीडा क्षेत्र में खड़े ट्रकों व अन्य बड़े वाहनों से डीजर चोरी करने वाला एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। चार शातिर चोरों को चोरी में प्रयुक्त किये जाने वाले सामानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हाइवे पर खड़े ट्रकों से लगातार डीजल चोरी की घटनाओं की शिकायतों से जूझ रही गोरखपर पुलिस एक ऐसे चोर की तलाश में थी, जिससे डीजल चुराने वाले गिरोह का पता चल सके। सक्रिय पुलिस को जल्दी ही इसमें सफलता भी मिल गई है। रविवार को इसका खुलासा करते हुए गोरखपुर नार्थ एसपी गणेश साहा ने बताया कि डीजल चोरी की घटनाओं को पुलिस नेे चुनौतीपूर्ण ढंग से लिया। सटीक सूचना के आधार पर नौसड़-सहजनवां हाईवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्य हत्थे चढ़े। गिरफ्तार सभी बस्ती जिले के शातिर हंै। इनके पास से चोरी के डीजल और घटना में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण मिले हैं। इसमें एक बिना नंबर की बोलेरो, 200 ली. चोरी का डीजल, ट्रक की टंकी तोड़ने का औजार और पांच मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा कई टैंकर भी मिले हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश