3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर

बिहार ले जायी जा रही 50 लाख की शराब कुशीनगर में पकड़ी गयी

हरियाण-पंजाब से बिहार ले जायी जा रही लाखों रुपये की अवैध शराब की खेप कुशीनगर पुलिस ने पकड़ी।

Google source verification

कुशीनगर. सलेमगढ टोल प्लॉजा के पास लावारिस कार से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद होने के एक दिन बाद ही तस्करी के जरिए बिहार भेजी जा रही करीब 50 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की बडी़ खेप कसया पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब पंजाब की बनी हुई है जिसे हरियाणा और पंजाब से ट्रक में लादा गया था।

 

ट्रक चालक 230 पेटी में भरे शराब को बिहार ले जाने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही कसया पुलिस ने एनएच 28 से पकड़ लिया। मालूम रहे कि बिहार प्रांत में पूर्ण शराब बंदी के बाद भी वहां शराब के शौकीनों की कोई कमी नहीं आई है। बिहार में शराब की मांग को पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने में यूपी व अन्य प्रांतों के तस्कर लग गए हैं।

 

बिहार राज्य में कुशीनगर के रास्ते बिहार के लिए बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही है। यही नहीं पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए शराब माफिया नये-नये तरीके इजाद कर रहे हैं। सोमवार को कसया पुलिस को सूचना मिली की कबाड़ लदे ट्रक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बिहार जाने वाली है। सूचना पर सक्रिय हुई कसया पुलिस ने एनएच 28 पर जांच करना शुरू कर दिया। इस बीच एक ट्रक को पुलिस ने रोका तो ड्राईवर ट्रक छोड़कर भागने लगा. लेकिन सचेत पुलिस ने ड्राईवर को दौड़ाकर पकड़ लिया।

 

ट्रक की तलाशी लेने पर कबाड़ के निचे 230 कैरेट में पांच हजार दो सौ बोतल पंजाब की बनी अंग्रेजी शराब छिपा कर रखी गयी थी। पुलिसिया पूछताछ में ट्रक ड्राईवर ने बातया कि दोनों लोग हरियाणा और पंजाब से अंग्रेजी शराब लादकर बिहार ले जाते हैं और ऊंची दाम में बेच देते हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
by AK Mall

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश