29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

President Visit Gorakhpur : राष्ट्रपति का गोरखपुर हुआ आगमन,राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विशेष विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे गोरखपुर सर्किट हाउस के लिए निकल गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Punit Srivastava

•

Updated: 4 Jun 2022, 1:41 PM IST

presi_gkp.jpg

शनिवार को देश के राष्ट्रपति का गोरखपुर आगमन हुआ।वह विशेष विमान से शनिवार दोपहर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे।जहां पहले से मौजूद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।शाम को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ करेंगे।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दूसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं जो गीता प्रेस जाएंगे। इससे पहले देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद 67 साल पहले गीता प्रेस आ चुके हैं।
गीता प्रेस प्रबंधन के मुताबिक, 29 अप्रैल 1955 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद गीता प्रेस आए थे। और गीता प्रेस में स्थित विश्व प्रसिद्ध लीला चित्र मंदिर और गीता प्रेस के मुख्य द्वार का उन्होंने लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि धर्म के प्रचार प्रसार में गीता प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। साथ ही उन्होंने लीला चित्र मंदिर और मुख्यद्वार की खूब प्रशंसा की थी।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही गोरखपुर आ गए थे।उन्होंने तैयारियां की समीक्षा भी की। यह तीसरा मौका है, जब रामनाथ कोविंद गोरखपुर आ रहे हैं। इससे पहले महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कार्यक्रम और आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में आए थे।राष्ट्रपति भवन से जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को 20 मिनट तक संबोधित करेंगे। उनके आगमन पर गीता प्रेस में चुनिंदा लोगों को बुलाया गया है। डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।
रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार के साथ शाम सात बजे के बाद पहुंचेंगे। वहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे, जो 29 मिनट का होगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रशासन, पुलिस व जीडीए के आला अफसर मौजूद रहेंगे। वहां से निकलकर राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग