12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ साल से चोर-सिपाही खेल रहा था खाकी संग, अब हुआ गिरफ्तार

शहर में लूट की कई वारदातों को दे चुका है अंजाम

2 min read
Google source verification
crime

किशोरी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर। पुलिस के हाथ में एक और सफलता हाथ लगी है। लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पंद्रह हजारी इनामी गैंगेस्टर को गिरफ्तार किया गया है। बड़हलगंज क्षेत्र के छपिया गांव से गिरफ्तार से यह इनामी करीब डेढ़ साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल और .38 बोर का देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने उसे घर से गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
एसपी क्राइम आलोक शर्मा और सीओ क्राइम प्रवीण सिंह इनामी की गिरफ्तारी का खुलासा किया। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में निरूद्ध बड़हलगंज क्षेत्र के छपिया गांव के अमित कुमार तिवारी उर्फ भोलू की तलाश में पुलिस टीम काफी अर्से से लगी हुई थी। वह कैंट क्षेत्र में वर्ष 2016 में लूट की घटनाओं में बांछित था। डेढ़ साल से उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अधिकारीद्वय ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को अमित के बारे में सूचना मिली। वह पुलिस को चकमा देकर गांव में ही इन दिनों रहने लगा था। शाहपुर पुलिस ने कैंट पुलिस और बड़हलगंज की मदद से गांव पहुंची। आरोपी के घर पर दबिश दी गई। अधिकारीद्वय के अनुसार पुलिस को देखकर घर में छुपा अमित भागने लगा। लेकिन चारों तरफ पुलिस थी, इसलिए उसे धर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल, .38 बोर का एक देशी कट्टा, दो कारतूस और बाइक बरामद किया।
सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि यह पंद्रह हजारी इनामी पुलिस से बचने के लिए घर छोड़ कर सूरत में रह रहा था, सूरत से वह घर लौटा था। उसके घर आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह करीब डेढ़ साल से पुलिस को चकमा देकर

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग