दोनों ने लव मैरिज की थी शादी
गोरखनाथ के रसूलपुर मोहल्ले की रहने वाली सादिया से अफरोज का प्रेम संबंध पिछले 10 वर्ष से था। डेढ़ वर्ष पूर्व कोर्ट मैरेज करने के बाद दोनों वजीराबाद स्थित मकान में साथ रहते थे। इसी दौरान सादिया की नजदीकी किरायेदार अरशद और अभिषेक चौधरी से हो गई। हिरासत में लिए गए किरायेदारों ने पुलिस को बताया कि सादिया को शक था कि अफरोज का किसी अन्य महिला से भी प्रेम-संबंध है, जिसे लेकर कई बार विवाद हुआ था।